फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: चकराता, मसूरी, धनोल्टी में बिछी बर्फ की चादर, बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक, तस्वीरें

Sun, 09 Jan 2022 03:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी धनोल्टी सहित फल पट्टी क्षेत्र में खूब बर्फबारी हुई है। मसूरी के लालटिब्बा, बुरांशखंडा, सुवाखोली क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चकराता व आसपास के इलाकों में हुए हिमपात से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया है।मसूरी के मलिंगार चौक पर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।

Indian Army: न डिगे देश की शान, चीन सीमा पर -20 डिग्री की ठंड में भी डटे जवान, तस्वीरों में देखें...
उधर, लोखंडी में भारी बर्फबारी के बाद रास्तों से लेकर घर-मकान, पेड़-पौधे लकदक हो गए हैं। बर्फबारी देखने के लिए क्षेत्र में पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है। 

Uttarakhand Weather Forecast: रविवार को दूसरे दिन ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी, खून जमा रही ठंड
धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर, कद्दूखाल, काणाताला, जड़ीपाणी, चोपड़ियाली, सेम-मुखेम और भिलंगना ब्लाक के कई क्षेत्रों में सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई।  बर्फबारी देखने के लिए शनिवार के बाद रविवार को भी पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिससे कई बार जाम की स्थिति भी बन रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
धनोल्टी में बर्फबारी देखने के लिए रविवार को सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। अधिक संख्या में पर्यटक वाहन लेकर धनोल्टी पहुंचे हैं। जिस कारण जगह-जगह जाम लग रहा है। बर्फ से खेलकर पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले मिजाज का दून के युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। सुबह-सुबह ही युवा पूरी तैयारी के साथ बर्फबारी का मजा लेने के लिए मसूरी, धनोल्टी की ओर निकले गए। मालदेवता की तरफ भी युवा सैर सपाटे पर निकले। इस बीच जगह-जगह चाय की टपरी पर खासकर युवाओं की जमकर भीड़ लगी रही। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी धनोल्टी सहित फल पट्टी क्षेत्र में शनिवार सुबह से खूब बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने धनोल्टी पहुंचकर बर्फ का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
भारी बर्फबारी होने के कारण चंबा-मसूरी मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार को चकराता क्षेत्र में हुई भारी बारिश व बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर मार्ग बंद हो गए हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जौनसार बावर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण विकासनगर-चकराता रोड पर जजरेट व त्यूणी-मिनस मार्ग पर मंयार खडड के पास मलबा आ जाने से सैंकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए।
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
चकराता क्षेत्र में हुई बर्फबारी से उत्साहित पर्यटकों की भीड़ के कारण कालसी से लेकर चकराता तक जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटकों के वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें