फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In Uttarakhand: बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां, औली में लंबे समय बाद हुई बर्फबारी, तस्वीरें

Wed, 17 Jan 2024 11:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 6
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, औली में लंबे समय बाद बर्फबारी होने से वादियां बर्फ से सराबोर नजर आईं। 

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ गई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट है। 

VIDEO : लंबे इंतजार के बाद औली में हुई बर्फबारी, खुशनुमा वादियों में मस्ती करते दिखे पर्यटक
विज्ञापन

2 of 6
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। हनुमान चट्टी तक भी बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
औली में 12 दिसंबर को तक बर्फबारी हुई थी, लेकिन उसके बाद मौसम तो कई बार बदला लेकिन बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। जिससे ऊंची चाटियां बर्फविहीन हो गई। लेकिन अब बर्फबारी होने से पर्यटक भी वादियों में बर्फ का लुत्फ उठाते नजर आए।  

4 of 6
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी हुई। लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी से सेब बागवानों के काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
मुखबा में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के साथ ही शीतकालीन पड़ाव मुखबा सहित झाला, धराली, हर्षिल, बगोरी, जसपुर, पुराली व सुक्की, खरसाली, जानकीचट्टी, नारायणपुरी व फूलचट्टी आदि गांवों में भी हल्की बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही केदारघाटी के विभिन्न स्थानों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि दोपहर बाद केदारनाथ व ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी शुरू हुई। जो देर शाम तक जारी रही। मंदाकिनी घाटी में मौसम खराब होने के साथ ही तेज हावाएं चली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें