फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन से पहले तीन भाई-बहनों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम, तस्वीरें...

Fri, 31 Jul 2020 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)। 
विज्ञापन
1 of 6
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिंडोलाखाल में ऑल वेदर रोड का भारी भरकम पुश्ता टूटकर एक दो मंजिले मकान के ऊपर गिर गया, जिससे कमरे में सो रही तीन भाई बहनों की मलबे में दबकर मौत हो गई। साथ ही पत्थरों की चपेट में उनके पिता धर्म सिंह भी आ गए। रक्षा बंधन से पहले भाई बहनों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मलबे से तीनों भाई बहनों के शव निकाल लिए। मृतकों में धर्म सिंह के दो बच्चे और उनके साडू की एक बेटी शामिल है।
विज्ञापन

3 of 6
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे हिंडोलाखाल के खेड़ागाड गांव के धर्म सिंह शौच के लिए मकान से बाहर निकले ही थे कि उनके दो मंजिला मकान के ऊपर ऑलवेदर रोड का पुश्ता मलबे के साथ आ गिरा।

4 of 6
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कमरे में सो रहे तीनों भाई-बहनों को बाहर आने का मौका नहीं मिल पाया और पलभर में ही धर्म सिंह नेगी का पुत्र अंकित (18) और विनीता (25) के साथ ही उनके साडू देवली निवासी (नरेंद्रनगर) कमल सिंह की लड़की नीलम (18) मलबे में दब गए। 
विज्ञापन

5 of 6
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पत्थरों की चपेट में आकर धर्म सिंह भी चोटिल हो गए। सड़क के भारी-भरकम पुश्ते के मलबे से मकान दबने से बेसुध धर्म सिंह ने होश संभालते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नरेंद्रनगर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलने के बाद पांच बजे मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड, आपदा राहत दल और एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने घटना के प्रति दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें