घटना ग्राम सुमगढ़ ऐठाण के ईटावन तोक की है। सूचना के बाद रविवार की सुबह राजस्व पुलिस, एसडीआरएफ, डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यहां कई पालतू जानवर भी मलबे में दबे हुए हैं।
गृहस्वामी गोविंद सिंह पंडा 38, उनकी पत्नी खष्टी देवी 32 और सात वर्षीय बालक हिमांशु पंडा मलबे में दब गए। वहीं कपकोट के सरन गांव में भी कई घरों में मलबा घुसने की सूचना है। बता दें कि सुमगढ़ में वर्ष 2010 में स्कूल भवन में मलबा घुसने से 18 बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 6
बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
3 of 6
बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
लगभग सभी जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और चमक के साथ बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
4 of 6
बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार रात से हो रही बारिश की वजह से चंपावत जिले में स्थित पूर्णागिरी धाम में भी तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। दुकानों का सारा सामान बारिश की वजह से बह गया है।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में रविवार को रुक-रुक कर बारिश जारी है। मसूरी में देर रात से बारिश हो रही है, कोहरा भी छाया है। वहीं हरिद्वार में भी बादल लगे हुए हैं।