फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: औली में सीजन का पहला हिमपात, चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, देखें खूबसूरत नजारा

Mon, 06 Dec 2021 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
उत्तराखंड मे ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
रविवार के बाद सोमवार को भी उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहा। राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कहीं रुक-रुक कर बारिश जारी रही तो कहीं बादल छाए रहने से पारा धड़ाम हो गया। देहरादून में भी बादलों और धूप की लुकाछिपी जारी रही। सोमवार को पर्यटक स्थल औली में सीजन का पहला हिमपात हुआ। चारधाम सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

उत्तराखंड मौसम: यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी, मसूरी में ओलावृष्टि, देहरादून व अन्य इलाकों में बारिश ने बढ़ाई सर्दी

मसूरी में सोमवार तड़के बारिश होने के बाद मौसम खराब रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक वर्तमान में उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और नम हवाओं के चलते आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है, हालांकि भारी बारिश की संभावना थोड़ी कम है। लेकिन ठंड के मौसम में हल्की बूंदाबांदी से भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

2 of 9
उत्तराखंड मे ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले में बदरीनाथ, औली, देवाल सहित कई सुदूरवर्ती पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

3 of 9
उत्तराखंड मे ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री में भी बर्फबारी हुई है। मौसम द्वारा ली गई इस करवट से सेब कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।

4 of 9
उत्तराखंड मे ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के साथ ही और दक्षिण पूर्वी हवाओं का दबाव कम होने से अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज दोबारा बदलने की संभावना है। 
 
विज्ञापन

5 of 9
उत्तराखंड मे ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी दून समेत राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ ही उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी हुई थी।
 
विज्ञापन

6 of 9
उत्तराखंड मे ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम में आए इस बदलाव से राज्यभर में जबरदस्त ठंड पड़ी थी। वहीं राज्य में बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद अब पर्यटक भी यहां का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
उत्तराखंड मे ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मसूरी में ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहर में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी पर्यटक मालरोड सहित अन्य जगह घूमते नजर आ रहे हैं।

8 of 9
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन सुहावने मौसम के बाद सोमवार को तड़के से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी। यहां सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूक-रूककर तेज बर्फ गिरती रही।
विज्ञापन

9 of 9
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद, मौसम में कुछ सुधार हुआ। लेकिन पुन: बर्फबारी होने लगी। यहां लगभग आधा फीट नई बर्फ जम चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें