देहरादून में गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मैदान से लेकर पहाड़ तक चलेंगी गर्म हवाएं
प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्साें में मंगलवार को गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।