फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: मसूरी-धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी, खुशी से झूमे पर्यटक, लगा लंबा जाम, देखें तस्वीरें

Thu, 01 Feb 2024 04:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद इंद्रदेव मसूरी पर मेहरबान हुए। बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के बाद हिमपात हुआ, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश, बर्फबारी के बाद शहर में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया।

वहीं सूचना लगते ही बड़ी संख्या में लोग बर्फ देखने मसूरी के साथ ही धनोल्टी, बुरांशखंडा पहुंच गए। बर्फबारी के बीच पर्यटक डांस और मस्ती करते नजर आए। वहीं, जाम से भी दो चार होना पड़ा। उधर, रात को बारिश और ओलावृष्टि भी हुई।

पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार को देर रात बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। बृहस्पतिवार सुबह शहर में मौसम ने करवट ली और शहर में बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया।

Snowfall: कहीं मौज-मस्ती कहीं आफत...केदारनाथ में डेढ़ फीट बर्फ, गंगोत्री- यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे का देखें हाल
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मसूरी के साथ ही नागटिब्बा की पहाड़ी भी बर्फ से सफेद हो गई। हालांकि मसूरी में बर्फ ज्यादा देर तक टिक नही पाई। पर्यटक स्थल बुरांशखंडा, धनोल्टी में जमकर हिमपात होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों और सैलानियों चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बुरांशखंडा में सैलानियों ने बर्फ के साथ जमकर मस्ती की। बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंके। साथ ही गाड़ी में डीजे लगाकर आसमान से गिरती बर्फ के साथ डांस और मस्ती की।

4 of 5
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से आए बग्गा गुर्जर ने कहा कि हिमपात को गिरते देखा तो बड़ा आनंद आया। उम्मीद नही थी कि उनको मसूरी और बुरांशखंडा में बर्फ गिरते दिखाई देगी। बर्फ गिरते देखने का सपना पूरा हुआ। मेरठ के सैलानी नितिन ठाकुर ने कहा कि जीवन में पहली बार बुरांशखंडा में बर्फ को गिरते देखा और दोस्तों के साथ बर्फ के साथ जमकर मस्ती की। दिल्ली से आई छात्रा श्रेया और नेहा ने कहा कि पहली बार बर्फ गिरते देखी है। बर्फ का अद्भुत नजारा देखकर आनंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी सुआखोली मार्ग पर जाम - फोटो : अमर उजाला
शहर में भारी बारिश या बर्फ पड़ती है तो उससे निपटने के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी है। ठंड से बचने के लिए शहर में अलाव की व्यवस्था की गई है। भारी बर्फबारी होने पर एनएच और लोनिवि की जेसीबी मशीन भी तैयार है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी की गई है। - डॉ. दीपक सैनी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें