सुरकंडा देवी में बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन स्थल धनोल्टी और सुरकंडा मंदिर के साथ ही फलपट्टी क्षेत्र में सोमवार सुबह छह बजे से बर्फबारी शुरू हुई। बर्फ गिरने की सूचना मिलते ही होटल के कमरों में कैद पर्यटक बाहर निकले और बर्फ में मस्ती करने लगे। मसूरी में ठहरे पर्यटक भी बुरांशखंडा और धनोल्टी के लिए निकल पड़े। हालांकि, बर्फबारी के कारण काणाताल और बुरांशखंडा में मोटर मार्ग बाधित होने से वह धनोल्टी नहीं पहुंच पाए।