प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी देहरादून में बुधवार की शाम से झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो कई घंटों तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में लगभग सभी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटों के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में 27 जुलाई तक भारी बारिश का सिस्टम बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके बाद लोगों को भारी बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।