फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बीच ढोल नगाड़ों के साथ दुल्हनिया लेने पैदल निकला दूल्हा, जमकर झूमे घराती-बराती, तस्वीरें... 

Thu, 26 Nov 2020 06:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
भारी बर्फबारी के बीच जब दूल्हा दुल्हनिया लेने पैदल ही निकल पड़ा तो गांव वाले भी देखते रह गए। करीब डेढ़ फीट तक बर्फ के बीच होते ही ढोल नगाड़ों के साथ जब बराती नाचते गाते दुल्हन के घर पहुंचे तो नजारा देखने लायक था। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को उपला टकनौर क्षेत्र के सुक्की गांव निवासी जयदेव राणा की बरात को मानपुर गांव जाना था। लेकिन बुधवार रात भारी बर्फबारी होने से गंगोत्री हाईवे बर्फ से पट गया। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बीआरओ के जवानों ने मशीनों की मदद से बर्फ साफ कर दोपहर 12 बजे सुक्की टॉप तक यातायात बहाल किया। तब जाकर बारात रवाना हुई। एक तरफ जहां बर्फबारी के कारण बरात ले जाने में देरी हुई, वहीं, घरातियों और बरातियों ने नाचते गाते बर्फबारी का खूब लुत्फ भी उठाया। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार देर रात से उत्तरकाशी जिले में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिले में समुद्र सतह से दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पूरी तरह बर्फ से पैक हो गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बारिश और बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते 15 एवं 16 नवंबर को गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होने के बाद से ही जिले में रुक-रुक कर बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला चल रहा था। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर रात को जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में झमाझम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी। सुबह होने तक जिले में समुद्र सतह से दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में तीन फीट से अधिक बर्फ जम गई है। जबकि गंगा घाटी में उपला टकनौर के हर्षिल, धराली, मुखबा, जसपुर, पुराली, झाला एवं सुक्की गांवों में डेढ़ फीट से अधिक बर्फ की चादर बिछ गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
यमुना घाटी में गीठ पट्टी के जानकीचट्टी, खरसाली, नारायण पुरी आदि एक दर्जन गांवों में भारी बर्फबारी हुई। हरकीदून घाटी के सांकरी, ओसला, तालुका, पवाणी, ढाटमीर, गंगाड़, पुरोला प्रखंड के सर बडियार क्षेत्र में भी रुक-रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें