फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से आई बर्फबारी की इन 10 हसीन तस्वीरों को देखकर भूल जाएंगे कश्मीर की वादियां...

Thu, 26 Nov 2020 04:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में विगत तीन दिन से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। आज अमर उजाला आपको उत्तरकाशी जिले में हो रही भारी बर्फबारी की ऐसी हसीन तस्वीरें दिखाने जा रहा है। जिसके बाद आप कश्मीर की वादियां भूल जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
गुरुवार को लगातार तीसरे दिन उत्तराखंड में अधिकतर इलाकों में मौसम खराब है। कहीं बादल छाए हैं तो कहीं बारिश और बर्फबारी जारी है। राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
गुरुवार को तड़के केदारनाथ धाम और यमुनोत्रीधाम समेत गीठ पट्टी के 12 गांवों में रात से बर्फबारी हो रही है। बड़कोट के निचले इलाकों में रात से बारिश हो रही है।
 

4 of 10
- फोटो : amar ujala
वहीं राजधानी देहरादून, नई टिहरी, चमोली, श्रीनगर और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
उत्तरकाशी के सुक्खी गांव, मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव, थराली के निकट सात ताल, गंगोत्री, यमुनोत्रीधाम के आखिरी पड़ाव जानकीचट्टी, में भारी बर्फबारी हुई है।

 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
भारी बर्फबारी के कारण जानकीचट्टी में आवाजाही ठप होने के साथ ही खरसाली गांव का तहसील कार्यालय से संपर्क कट गया है। 
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के छह पहाड़ी जिलों में आज भी बर्फबारी होने का अनुमान है।
 

8 of 10
- फोटो : amar ujala
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फ गिर सकती है।
 

9 of 10
- फोटो : amar ujala
वहीं, निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में भी कई जगह बारिश होने का अनुमान जताया गया है।  
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें