फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: वीकेंड पर बड़ी संख्या में औली पहुंचे पर्यटक, बर्फ से सराबोर वादियों में खूब की मौज-मस्ती, देखें तस्वीरें...

Sun, 10 Jan 2021 01:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में उत्तराखंड में बर्फबारी होने के बाद औली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। चटख धूप खिलने के बाद औली की वादियां और भी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ में खूब मौज मस्ती भी की। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
औली में अच्छी बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटन व्यवसायी अजय भट्ट का कहना है कि औली में बर्फबारी होने से प्राकृतिक सुंदरता में और निखार आ गया है। नए साल के बाद से यहां धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटकों ने स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन

3 of 6
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, औली में बर्फबारी के बाद पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी ने स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। औली में पिछले दिनों बर्फ न होने से इन जवानों को औली से करीब एक किलोमीटर दूर गोरसों में स्कीइंग गतिविधियां संचालित करनी पड़ रहीं थीं। 

4 of 6
बर्फ से सराबोर औली - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से आईटीबीपी के जवान औली स्लोप पर स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। औली में मौजूदा समय में करीब एक फीट तक बर्फ जमी है, जिसके चलते यहां आईटीबीपी ने स्कीइंग का बेसिक कोर्स शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

5 of 6
बर्फ के बीच घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नए साल से कुछ दिन पहले औली में बर्फबारी हुई थी। लेकिन बर्फ जम नहीं पाई। इसके चलते यहां नए साल पर पहुंचे पर्यटक बर्फ नहीं होने से मायूस भी हुए। पर्यटकों को बर्फ देखने के लिए औली से ऊपर गोरसों जाना पड़ा। लेकिन हाल ही में औली में फिर बर्फबारी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बर्फ से पटा औली स्लोप - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जोशीमठ-औली मार्ग पर बर्फ पर पाला जमने के कारण वाहनों के फिसलने का भी खतरा बना हुआ है। कवांण बैंड से औली तक यही स्थिति बनी हुई है। उधर, बर्फबारी के कारण हनुमान चट्टी से माणा गांव तक (13 किमी) तीन दिनों से बंद बदरीनाथ हाईवे बीआरओ की टीम ने शनिवार को खोल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें