उत्तराखंड के चमोली जिले में दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी बुधवार को दोपहर बाद थम गई। धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। बदरीनाथ धाम में करीब ढाई फीट और हेमकुंड साहिब में लगभग साढ़े तीन फीट तक बर्फ जम गई है, जबकि फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी, माणा और नीती क्षेत्रों में चारों ओर बर्फ जमी हुई है।