फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather News: चांदी सी चमकी उत्तराखंड की पहाड़ियां, बर्फबारी देख झूमे पर्यटक, देखें तस्वीरें

Sat, 14 Jan 2023 01:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
उत्तरकाशी रवांई घाटी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की पहाड़ियां आज चांदी सी चमक रही हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी हुई है। निचले हिस्सों में बारिश तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे पर्यटक भी आज बर्फ देख झूम उठे। 

चमोली जोशीमठ में लगातार तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही गौरसों, औली, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं बारिश से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। जोशीमठ में तापमान अधिकतम 3 डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री पहुंच गया है। जबकि औली में तापमान अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम माइनस चार डिग्री है। 

रूपकुंड व वेदनी बुग्याल में भी गिरी बर्फ
पर्यटन स्थल रूपकुंड व वेदनी बुग्याल सहित क्षेत्र के बुग्यालों व हिमालयी क्षेत्र के गांव में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ पड़ने से ऊंचाई क्षेत्र के गांवों में ठंड बढ़ गई है। पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली, बगजी, बगुवावासा, भीकलताल व ब्रह्मताल में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

वाण गांव के हीरा पहाड़ी ने बताया कि वाण गांव में हुई बर्फबारी का पर्यटकों ने आनंद लिया। बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्र के गांवों में शीतलहर चल रही है। वहीं थराली क्षेत्र के ब्रह्मताल, सुपताल, कोलपुड़ी और लेटाल के ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हिमपात हुआ लेकिन बारिश न होने से किसानों को निराशा ही हाथ लगी। किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं। राजेंद्र सिंह, तुलाराम, देवकी देवी, प्रेमबल्लभ ने कहा कि जल्द बारिश नहीं हुई तो पूरी फसल सूख जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कहां कैसा मौसम का मिजाज

गढ़वाल
  • विकासनगर चकराता क्षेत्र के कोटी कनासर में बर्फबारी से बंद हुए चकराता -त्यूनी राजमार्ग से बर्फ हटाने का कार्य जारी।                                                                                                                               प्रशासन ने दो बजे तक मार्ग को यातायात के लिए खोलने की बात कही है। गंगोत्री हाईवे पर बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ।
  • यमुनोत्री हाईवे पर राडी टाप पर बर्फबारी।
  • पर्यटन नगरी धनोल्टी में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी।
  • सांकरी में बर्फबारी।
  • पर्यटक स्थल बुरांशखंडा में बर्फबारी। क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप। ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें।
  • यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव फूलचट्टी नारायण पुरी जानकीचट्टी के साथ ही आसपास की चोटियों पर बर्फबार
  •  सांकरी में बर्फबारी शुरू होते ही होटल में नृत्य करते पर्यटक।
  • मोरी ब्लाक के हरकीदून, केदारकांठा, सांकरी आदि पर्यटक स्थलों सहित पुरोला ब्लाक के ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी।
  • पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी। शहर के लालटिब्बा, सिस्टर बाजार में पड़ी बर्फ।
विज्ञापन

3 of 8
सांकरी - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं
  • लोहाघाट में धूप खिली  
  • चंपावत में धूप। 
  • रामनगर में हल्की धूप 
  • भवाली मे  धूप 
  • टनकपुर में खिली धूप
  • नैनीताल हलकी धूप
  •  बागेश्वर में धूप खिली
  • अल्मोड़ा में खिली धूप  
  • रुद्रपुर में छाया कोहरा

4 of 8
उत्तरकाशी में बर्फबारी में झूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में तीसरे दिन भी रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। धाम में लगभग तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। इसके चलते पुनर्निर्माण कार्यों पर भी लंबा ब्रेक लग गया है। धाम से 47 और मजदूर वापस लौट आए हैं। अब, वहां सिर्फ 49 मजदूर रह गए हैं। केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 6 व न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 8
मसूरी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन दिनों में केदारपुरी में करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग बर्फ से ढका हुआ है। साथ ही पुनर्निर्माण के तहत सभी निर्माण स्थल भी बर्फ के आगोश में आ गए हैं। केदारपुरी के चारों तरफ की पहाड़ियां भी चार से पांच फीट तक बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: इस बार अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, जानें किस होगी बदरी-केदार के कपाट खुलने की तिथि तय
विज्ञापन

6 of 8
पहाड़ों पर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में कार्यदायी संस्था वुड स्टोन के टीम प्रभारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी के कारण शुक्रवार को 47 मजदूर धाम से गौरीकुंड, सोनप्रयाग लौट आए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
गंगोत्री हाईवे पर बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ - फोटो : अमर उजाला
अब, सिर्फ 49 मजदूर ही धाम में रह गए हैं। धाम में तीन दिन से रुक-रुककर बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही सभी निर्माण कार्य ठप पड़े हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
धनौल्टी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित कालशिला, हरियाली डांडा के अलावा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। जबकि निचले इलाकों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर बादल व सूरज की आंखमिचौली होती रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें