फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: औली में सीजन का पहला हिमपात, देखें 10 खूबसूरत तस्वीरें और जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Thu, 12 Jan 2023 11:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल
विज्ञापन
1 of 10
औली में बर्फबारी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिन तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों की ओर से बताए गए थे। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना और हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा बताया गया। इस बीच बदरीनाथ और केदारनाथ सहित जोशीमठ औली  में सीजन का पहला हिमपात हुआ। आज बृहस्पतिवार सुबह पहाड़ियां बर्फ से ढकी दिखी।

प्रदेश में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के चलते मैदानी इलाकों में कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। मौसम ने करवट बदली और बदरी-केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को साल की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी देर शाम तक होती रही। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। केदारनाथ में तापमान माइनस में जा रहा है फिर भी यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। यहां 100 से अधिक मजदूर लगे हुए हैं।

हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों, नंदा घुंघटी की चोटी के साथ ही नीती और माणा घाटी और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 10
औली में सीजन का पहला हिमपात - फोटो : अमर उजाला
कहां कैसा है मौसम

गढ़वाल
  • औली में साल की पहली बर्फबारी
  • केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी
  • बदरीनाथ में बर्फबारी
  • यमुनोत्री में बर्फबारी
  • हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
  • गंगोत्री धाम में बर्फबारी
  • श्रीनगर में घने बादल छाए 
  • रुद्रप्रयाग में छाए हुए बादल।  
  • कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, गैरसैंण, थराली, आदिबद्री में घने बादल
  • नई टिहरी आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली हुई है
विज्ञापन

3 of 10
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं का मौसम
  • ज्योलीकोट में हल्के बादल
  • लोहाघाट में हल्के बादल
  • चंपावत में धूप।
  • पिथौरागढ़ में मौसम सामान्य, आंशिक रूप से बादल छाए
  • अल्मोड़ा में हल्के बादल
  • बागेश्वर में हल्के बादल छाए 
  • टनकपुर में हल्के बादल धूप निकली  
  • बाजपुर में कोहरा 
  • रामनगर में  खिली धूप   
  • रुद्रपुर में हल्का कोहरा

4 of 10
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में इस साल की पहली बर्फबारी हुई जिससे चारों तरफ की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन

5 of 10
औली में सीजन का पहला हिमपात - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में बर्फ से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं। साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

6 of 10
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
केदारपुरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

7 of 10
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है तो निचले हिस्से बड़कोट तहसील क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं।

8 of 10
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले हिस्से में बारिश का मौसम बना हुआ है।

9 of 10
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ में आसमान में बादलों के बीच हल्की धूप खिली हुई है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं।

ये भी पढ़ें...Snowfall In Uttarakhand:  बदरीनाथ-केदारनाथ में हुई साल की पहली बर्फबारी, मौसम के करवट बदलने से ठंड से कांपे लोग

 
विज्ञापन

10 of 10
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ के समीप की चोटियों पर बर्फ जमी है। वहीं ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें