फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ में हुई साल की पहली बर्फबारी, मौसम के करवट बदलने से ठंड से कांपे लोग

Thu, 12 Jan 2023 07:01 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ/रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम ने करवट बदली और बदरी-केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को साल की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी देर शाम तक होती रही। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। केदारनाथ में तापमान माइनस में जा रहा है फिर भी यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। यहां 100 से अधिक मजदूर लगे हुए हैं।

बुधवार को बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों, नंदा घुंघटी की चोटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं केदारनाथ में इस साल की पहली बर्फबारी हुई जिससे चारों तरफ की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है।

केदारनाथ में बर्फ से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं। साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। केदारपुरी में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
द्वितीय केदार मद्हेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
जोशीमठ के ठीक सामने चोटियों पर बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद में दिनभर बादल छाए रहे।

4 of 5
मौसम हुआ ठंडा - फोटो : अमर उजाला
वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ में इन दिनों 100 से अधिक मजदूर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun : हर साल करीब ढाई इंच धंस रहा है जोशीमठ, IIRS के वैज्ञानिकों ने जारी की सेटेलाइट अध्ययन की रिपोर्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठंड का बढ़ा प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
उनके लिए गर्म कपड़ों के साथ ही पर्याप्त राशन और सब्जी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें