फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter 2021: उत्तराखंड में पड़ रही कड़ाके की सर्दी, नीती घाटी में जमी नदी और नाले, सड़क पर जम गया पाला, तस्वीरें

Fri, 17 Dec 2021 07:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड के कारण चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में बहने वाली नदियां और गदेरे बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। सड़क और पैदल रास्तों पर भी पाले की मोटी चादर बिछने से सड़कें बंद हो गई हैं।

उत्तराखंड में बर्फबारी: बदरीनाथ में पांच तो केदारनाथ में जमी आठ इंच बर्फ, तस्वीरों में देखें खूबसूरत वादियां 

कुछ दिन पहले क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद से यहां तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इन दिनों यहां पर तापमान शून्य से माइनस 15 डिग्री तक पहुंच रहा है। इसके चलते यहां पर बहने वाली धौली नदी जम गई है।

उत्तराखंड: कड़ाके की ठंड से नीती-माणा घाटी में जम गए झरने और गाड़-गदेरे, मैदान में भी बढ़ी ठिठुरन, तस्वीरें 

नीती घाटी में जितने भी गदेरे और नाले बहते थे सब बर्फ में तब्दील हो चुके हैं। नीती मार्ग पर गमशाली से आगे पाले की मोटी चादर जमी हुई है, जिससे मार्ग बंद है। हालांकि इन दिनों यहां पर सिर्फ सेना और आईटीबीपी के जवानों की तैनाती रहती है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोग पहले ही निचले इलाकों में आ जाते हैं। वहीं सुरांईथोटा में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। घाटी में शीतलहर के प्रकोप से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लोग ठंड से बचने के लिए शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। राजधानी दून और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार को दिनभर मौसम बदला रहा। धूप भी हल्की रही। जिस वहज से लोगों ने काफी ठंड का अहसास किया।
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शाम होते-होते ठंड और बढ़ गई। वहीं मसूरी में लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम केंद्र  के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम बुलेटिन के मुताबिक 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें