फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सुहावने मौसम ने बदला वन्यजीवों का मूड, कॉर्बेट पार्क में अठखेलियां करते दिखे गजराज, तस्वीरें...

Fri, 14 May 2021 05:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर(नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
कॉर्बेट पार्क में हाथी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के चलते मानव गतिविधियां कम होने और दो-तीन दिन से हो रही बारिश के कारण खुशनुमा मौसम के चलते वन्य जीवों को स्वच्छंद विचरण का मौका मिला है। ऐसे में कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ, हिरण, हाथी समेत अन्य वन्यजीव खुले में अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें... फूलों की घाटी: बर्फ के बीच विचरण करते दिखे दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव, ट्रैप कैमरों में कैद हुईं तस्वीरें...

कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को 15 मई तक सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। कॉर्बेट पार्क के अंदर इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही नहीं हो रही है। ऐसे में  बारिश के बाद अब वन्यजीवों का मूड भी बदल गया है।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में कोरोना: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद

हालांकि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए बंद जरूर है, लेकिन वनकर्मी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। यूपी से लगे झिरना, ढेला और कालागढ़ रेंज में गश्त तेज कर दी गई है। झिरना रेंज के रेंजर प्रशांत हिंदवान लालढांग ग्रासलैंड सहित आसपास के इलाकों में वनकर्मी गश्त कर रहे थे।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: मध्य प्रदेश की तरह अब पर्यटक कॉर्बेट नेशनल पार्क में भी कर सकेंगे सफेद बाघ का दीदार 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कॉर्बेट पार्क में हाथी - फोटो : अमर उजाला
गश्त के दौरान वनकर्मियों को हाथियों का झुंड दिखाई दिया। हाथियों की अठखेलियों को उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया। रेंजर के अनुसार मौसम में हुए बदलाव से वन्यजीवों को मूड भी बदल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
कॉर्बेट पार्क में हाथी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, टाइगर रिजर्व के अधिकारियों-कर्मचारियों को इस बात की हिदायत दी गई है कि वे खुद को कोरोना संक्रमण से बचाने को लेकर सारे एहतियाती कदम उठाएं। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा में भी किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

4 of 5
कॉर्बेट पार्क में हाथी - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि एनटीसीए के आदेश पर फिलहाल टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए बंद किया गया है। टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए कब खोला जाएगा, इस संबंध में कोई निर्णय स्थितियां सामान्य होने के बाद एनटीसीए की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉर्बेट पार्क में हाथी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कुमाऊं में  लगातार हो रही बारिश से मई के महीने में भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 मई तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें