फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall: बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब का दिखा मनमोहक नजारा, तस्वीरें देखकर नजर नहीं हटेगी

Fri, 11 Oct 2024 08:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद जहां यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा पसर गया है। वहीं बर्फबारी होने के बाद हेमकुंड साहिब का नजारा मनमोहक लग रहा है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद सभी घांघरिया आ गए हैं।

यहां पर भी होटल व अन्य दुकानदार सामान समेटने पर लगे हैं। हालांकि अभी फूलों की घाटी 31 अक्तूबर तक खुली है लेकिन हेमकुंड साहिब की यात्रा बंद होने के कारण घांघरिया में ज्यादातर दुकानें बंद हो गई हैं।

Rudraprayag: पांच युवाओं ने मद्महेश्वर घाटी में खोजा 78 किमी लंबा ट्रैकिंग रूट, डिजिटल मैप किया तैयार, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
कुछ होटल ही यहां पर खुले रहते हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह बनी दुकानें भी बंद हो गई हैं। 31 अक्तूबर को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद हुए थे। सुबह मौसम खराब होने पर यहां कपाट बंद होने के दौरान हल्की बर्फबारी भी हुई। ढाई हजार श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।  

4 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
25 मई को शुरू हुई हेमकुंड साहिब की यात्रा पर इस साल एक लाख 83 हजार 722 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले साल एक लाख 77 हजार 463 श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अब आने वाले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें