फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बुला रहीं औली की खूबसूरत वादियां...चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, स्कीइंग का शौक है तो बस चले आइए...

Fri, 02 Feb 2024 06:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद औली की वादियां चांदी सी चमक रही हैं। यहां करीब डेढ़ फीट तक बर्फ जमी है। चारों तरफ बस बर्फ ही बर्फ है। ऐसे में अगर आपको भी खूबसूरत वादियों का दीदार करना है और स्कीइंग भी पसंद है तो बस चले आइए। 

गुरुवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। औली पहुंचे पर्यटकों ने जमकर स्कीइंग का लुत्फ उठाया। बर्फ में पर्यटक दिनभर मौज मस्ती करते नजर आए।

Uttarkashi Snowfall: हनुमान चट्टी-फूलचट्टी में दूसरे दिन खुला यमुनोत्री हाईवे, जोखिमभरी हो रही आवाजाही
विज्ञापन

2 of 5
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
इस साल काफी लंबे इंतजार के बाद पहाड़ों में बर्फबारी हुई है। नए साल पर भी पर्यटक बर्फबारी का इंतजार करते रह गए। लेकिन अब जैसे ही औली में बर्फ पड़ी पर्यटकों ने यहां का रुख करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को औली में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। दिल्ली से आई श्वेता व दीपशिखा ने बताया कि औली में बर्फ देखकर काफी अच्छा लगा है। बर्फ में स्कीइंग पर भी हाथ आजमाए। 

4 of 5
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं स्थानीय बच्चों ने भी स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। स्थानीय स्कीइंग प्रशिक्षक दिनेश भट्ट ने बताया कि औली में अच्छी बर्फबारी हुई है, यहां बच्चों को स्कीइंग के गुर सिखाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अब तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें