फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश का कहर: कई जगह सैलाब में बही सड़कें, घरों में घुसा मलबा, खेत हुए तबाह, तस्वीरें

Wed, 21 Aug 2024 11:23 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 5
बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बीती रात हुई भारी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में बीती रात को बारिश आफत बनकर बरसी। रात दो बजे के लगभग बारिश से घुत्तू भिलंग में भारी भूस्खलन हुआ है। कई मवेशी जिंदा दफन हो गए हैं।

घुत्तू और आसपास के लगभग आठ से दस गांवों में अतिवृष्टि से जगह जगह भारी भूस्खलन और भू-धंसाव हो गया। जिस कारण जगह-जगह पर सड़कें बह गई हैं। कई पुलिया भी आपदा की भेंट चढ़ गई। घुत्तू देवलिंग में भारी बारिश से गोशाला पर मलबा आ गया।

तस्वीरों में पूरी कहानी: देवखड़ी नाले की ऐसी डरावनी आवाज इससे पहले नहीं सुनी, सभी लोग चिल्लाने लगे बचाओ-बचाओ
विज्ञापन

2 of 5
अतिवृष्टि से तबाही - फोटो : अमर उजाला
जिस कारण दो गाय और छह बछड़े मलबे में दब गए वहीं दो गाय घायल हुई है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।  मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
बारिश से खेत बहे - फोटो : अमर उजाला
पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार बत्र्थवाल ने बताया कि अतिवृष्टि से मेंडू, सिंदवाल गांव, गवाना मल्ला, कंडारगांव, देवलिंग, सटियाला, बगर, चक्र गांव, लोम भाट गांव हिन्द कूड़ा आदि स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। रात से घुत्तू भिलंग क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। गांवों की पेयजल लाइन भी जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है।

4 of 5
मलबे की चपेट में आए वाहन - फोटो : अमर उजाला
कर्णप्रयाग में बारिश से भारी नुकसान है। कई वाहन और घर मलबे की चपेट में आए हैं। बधाणी गांव में चार घरों के अंदर से पानी निकल रहा है। रात तीन बजे से लोगों में दहशत बनी हुई है। सुभाषनगर और अपर बाजार में कई वाहन मलबे की चपेट में आए हैं। देवतोली में एक घर का आंगन टूट गया और अन्य घरों में दरारें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला
कर्णप्रयाग में नैनीताल हाईवे कई घंटे बंद रहा। यहां करीब 500 मीटर हिस्से में मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। वहीं, सुभाष नगर गधेरा उफान पर आ गया। जिससे अपर बाजार बाइपास भी बंद हो गया है। वहीं, कुमाऊं को जाने वाले वाहन भी फंसे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें