फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव तस्वीरें: अल्मोड़ा में एक खंडहर में छिपा तेंदुआ, पकड़ने में वन विभाग के छूटे पसीने

Wed, 06 May 2020 06:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : फोटो : रोहित भट्ट
अल्मोड़ा नगर से लगे खत्याड़ी इलाके में बुधवार की सुबह एक तेंदुआ घुस गया किसी ग्रामीण ने तेंदुए को एक खंडहर में घुसते देखा। इसके बाद इसे ट्रैंकुलाइज करने की कोशिशें शुरू हो गईं। काफी प्रयास के बाद शाम को तेंदुआ पकड़ में आया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : फोटो : रोहित भट्ट
आबादी वाले इस इलाके में तेंदुआ घुस आने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुए के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : फोटो : रोहित भट्ट
कुछ देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच तेंदुआ झाड़ी में जा छिपा। तब तक काफी संख्या में लोग भी वहां जमा हो गए।

4 of 6
- फोटो : फोटो : रोहित भट्ट
कुछ देर में तेंदुआ घबराकर झाड़ी से दौड़ता हुआ निकल आया और फिर से उसी खंडहर में घुस गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएफओ केएस रावत भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : फोटो : रोहित भट्ट
वन विभाग की टीम ने खंडहर के एक हिस्से में जाल डाल दिया और पीछे की तरफ के दरवाजे को चादर आदि से बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : फोटो : रोहित भट्ट
खंडहर हो चुका यह पुराना मकान कई कमरों का है, जिससे तेंदुए को खोजना मुश्किल हो रहा था। बमुश्किल छत तोड़कर तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें