फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: मसूरी में बर्फ की तरह पड़ रहा पाला, बढ़ी मुश्किलें, सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल, तस्वीरें

Fri, 31 Dec 2021 10:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फ की तरह पाला पड़ रहा है। जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुबह पाले पर वाहनों का चलना मुश्किल हो रहा। पाले से पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन की झील जम गई।

शहर में रात को जमकर पाला पड़ रहा है। रात खुलने पर सुबह मसूरी का अधिकांश हिस्सा पाला से सफेद दिखाई देने लगता है। कंपनी गार्डन झील संचालक सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पाले से कंपनी गार्डन की झील जम जाती है।

Uttarakhand Weather: गुरुवार से लग जाएगा 40 दिन का चिल्ला, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

सुबह पाले को तोड़कर झील में बोट संचालन किया जाता है। पाले के कारण कंपनी गार्डन के फूल भी नष्ट हो गए हैं। वहीं बुरांशखंडा निवासी सुरेश कोहली ने बताया कि क्षेत्र में पाले से खेत खलिहान, सड़क सब बर्फ की तरह सफेद दिखाई दे रहे हैं। बताया कि सुबह के समय सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में कंपनी गार्डन, कैंपटी रोड, बुरांशखंडा सहित कई क्षेत्रों में पाले से घरों में पानी भी जम रहा है। जिससे लोगों को सुबह समय पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि मसूरी में जिन स्थानों पर पाला पड़ रहा है। उन स्थानों पर चूने का छिड़काव किया जा रहा है।
 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार को पाला गिरने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाये रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, लगभग सभी क्षेत्रों में बहुत अधिक ठंडक बनी रहेगी।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सुबह और शाम को पाले और कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण ठंड बहुत अधिक बढ़ रही है। इसके अलावा पहाड़ में कई क्षेत्रों में पाला गिरने का भी अनुमान जताया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
हरिद्वार जनपद में तीन तक शीतलहर चलने और पाला पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। ऐसे में आम लोगों को स्वास्थ्य का ख्याल रखने और फसलों को पाले से बचाने की जरूरत होगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आईआईटी रुड़की के मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को हरिद्वार जनपद में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। जबकि, तीन दिन तक पाला पड़ने की संभावना जताई गई है।
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें। खेत के चारों तरफ धुआं करने से भी पाले के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें