उत्तराखंड में बुधवार देर शाम को मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी में नौगांव में कई जगह रास्तों पर मलबा आ गया तो कई जगह कृषि भूमि तबाह हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नौगांव के ब्लाक के नंदगांव के खरकाना, मनेरगढ, जगटाडी, खनारा तोक में कृषि भूमि बह गई और पैदल रास्तों के साथ ही गोशालाओं को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गांव के विनोद बिष्ट, अनु बिष्ट ने बताया कि शाम छह बजे हुई भारी बारिश से अचानक तोक के ऊपर भारी मलबा और बोल्डर आ गए हैं। इसके कारण रास्ते बंद हो गए हैं।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, किसानों के खेत भी मलबे से पट गए हैं। जिससे ग्रामीणों की खेती, रास्ते और प्रबल सिंह की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। लोग वाहनों से आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।