फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: पुलिस ने दंपती को सरप्राइज देकर खास बना दी शादी की सालगिरह, सड़क पर ऐसे किया सेलीब्रेट, तस्वीरें...

Wed, 29 Apr 2020 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की मित्र पुलिस आम लोगों को लॉकडाउन में भी खास महसूस कराने में पीछे नहीं रहती। देहरादून पुलिस ने ऐसे ही एक दंपती की शादी की सालगिरह को खास बना दिया। पुलिस का ये सरप्राइज देखकर दंपती खुशी से फूले नहीं समाए। वहीं, इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में राजपुर क्षेत्र में रहने वाले राघव मित्तल की 29 अप्रैल को शादी की सालगिरह थी। राजपुर पुलिस को जानकारी मिली कि गार्ड सोसाइटी में रहने वाले दंपती लॉकडाउन के कारण अपना ये दिन सेलीब्रेट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में राजपुर पुलिस ने लॉकडाउन के बीच केक ले जाकर दंपती के साथ शादी की सालगिरह की खुशी साझा की। दंपती ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सड़क पर ही केक काटा। पुलिस और दंपती के अलावा वहां अन्य कोई भी पड़ोसी नहीं आया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना था कि यह दिन किसी भी दंपती के लिए खास होता है। लॉकडाउन में लोग इस दिन को अच्छे से सेलीब्रेट नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हमने बस दंपती के जीवन में थोड़ी सी खुशी लाने के प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दंपती ने भी खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहले तो हम पुलिस को घर के बाहर देखकर डर गए थे। लेकिन उनके इस सरप्राइज ने हमारे इस दिन को और भी खास बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें