फूलों की घाटी: पैदल ट्रैक पर पसरे हैं भारी हिमखंड
- फोटो : अमर उजाला
समुद्र तल से 12995 फीट की ऊंचाई पर फूलों की घाटी स्थित है। यह जैव विविधता का खजाना है। यहां 500 से अधिक प्रजाति के रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। जब फूल खिलने शुरू हो जाते हैं तो यह घाटी 15 दिन में अपना रंग बदल लेती है। जुलाई से सितंबर तक यहां पोटेंटिला, प्राइमुला, एनिमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पाॅपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्मकमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं। घाटी की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं।