फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय: सांस्कृतिक रंग में रंगा देहरादून का पवेलियन मैदान

Mon, 06 Nov 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
uttarakhand uday - फोटो : amar ujala
मेरा पहाड़ मा, ढोल दमौं बाजला...कुछ इसी अंदाज में अमर उजाला उत्तराखंड उदय सप्ताह के तहत अमर उजाला और विकास फाउंडेशन का द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के नाम रहा। समारोह में एक ओर दूर दराज से आए प्रतिष्ठित लोगों को पुरस्कृत किया गया तो दूसरी ओर मंच पर पारंपरिक परिधानों में कैटवॉक करने वालों ने समां बांध दिया। देर रात तक दर्शक अपने पसंदीदा गायकों की आवाज पर झूमते रहे।
 
विज्ञापन

2 of 7
basanti devi
शनिवार को पवेलियन मैदान में समारोह का रंगारंग आगाज जागर साम्राज्ञी बसंती बिष्ट के प्रसिद्ध जागर से हुआ। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। बसंती बिष्ट ने मां नंदा का आह्वान करते जागरों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद अमित सागर ने सुपरहिट गीत चैतवाली गाकर सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। हेमा नेगी करासी के गिर गेंदुआ गीत गाते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद मंच पर आईं रेखा धस्माना उनियाल के दर्जी दीदा गाते ही दर्शक झूमने लगे। ओम बधाणी ने हो सुवा, प्यारी सुवा गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। जौनसारी गायक सनी दयाल ने एक के बाद एक कई शानदार गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी।

 
विज्ञापन

3 of 7
uttarakhand uday
धूम सिंह रावत ने मेरा पहाड़ मा, ढोल दमौं बाजला गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। रजनीकांत सेमवाल ने अपनी मखमली आवाज से समां बांध दिया। शाश्वत पंडित के गढ़वाली फ्यूजन और मेशअप का भी दर्शकों ने आनंद उठाया। संगीता ढौंडियाल ने ‘मोहन तू बेसि रे छे म्यारा मन मा’ गाकर लोगों को कुर्सियों से उठकर नाचने पर मजबूर कर दिया। अंत में उत्सव ग्रुप रुद्रप्रयाग के कलाकारों ने मां नंदा की गाथा का सजीव मंचन कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। नंदा के विवाह और ससुराल विदाई के दृश्यों पर दर्शक भी भावुक होकर रोने लगे। इसी बीच आयोजित हुए पारंपरिक फैशन शो में गढ़वाली, कुमाउनी और जौनसारी परिधानों में पहुंचे दर्शकों के राज्य की सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की।

 

4 of 7
uttarakhand uday
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (निम) के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान दिया गया। इस मौके पर विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी, सुशील कुमार, चौधरी दरियाव सिंह, शिवराज सिंह, किशन मेहता, आशीष, शिल्पा सहित भारी संख्या में अतिथि और दर्शक मौजूद रहे। समारोह के दौरान अतिथियों को पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। इसमें अरसा, रोटना, उड़द की दाल के पकौड़े, कोदे की रोटी, मूला, आलू की थिंचवाणी, कफली और झंगोरे की खीर शामिल रही।
 
विज्ञापन

5 of 7
uttarakhand uday
संगीता ढौंडियाल, रेखा धस्माना उनियाल, ओम बधाणी, रजनीकांत सेमवाल, हेमा नेगी करासी, पूनम सती, अमित सागर, सनी दयाल, धूम सिंह रावत और शाश्वत पंडित को लोक संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। प्रदेश की स्थापना के जश्न के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंच पर 18 फीट का विशाल केक काटकर 18वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया। यह केक बलूनी क्लासेज की ओर से लाया गया था। इस दौरान हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट, बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी, पॉलीगन ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी देवेंद्र सिंह पंवार, विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी भी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
uttarakhand uday
उत्तराखंड रत्न सम्मान से पद्मश्री बसंती बिष्ट, माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज प्रेरणाश्रोत हंस फाउंडेशन, पद्मेंद्र बिष्ट, हंस कल्चरल सेंटर को दिया गया। उत्तराखंड विभूषण सम्मान पर्यावरण के क्षेत्र में कल्याण सिंह रावत ‘मैती’ और लोक कला के लिए नंदलाल भारती को दिया गया। उत्तराखंड श्री सम्मान से पवनेश ठकुराठी, सुंदरियाल प्रोडक्शन, सुनील अग्रवाल, जय प्रकाश पंवार, जिला प्रशासन, रुद्रप्रयाग को दिया गया। उत्तराखंड भूषण सम्मान से सुरेश अधिकारी, मंदाकिनी महिला बुनकर समिति, मानसी जोशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, पिंडर घाटी बहुउद्देशीय विकास एवं सांस्कृतिक समिति, महावीर रवांल्टा, उत्सव ग्रुप रुद्रप्रयाग, जितेंद्र जोशी चांसलर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी को दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
uttarakhand uday
पीपुल्स च्वाइस एजुकेशन अवॉर्ड आरए खान व शांति मिश्रा, पीपुल्स च्वाइस राइजिंग प्लेयर अवॉर्ड - शिवांश चौधरी और स्नेहा चौधरी, पीपुल्स च्वाइस वुमन इंपॉवरमेंट अवॉर्ड - नीलम भट्ट, पीपुल्स च्वाइस यंग एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड - प्रिया गुलाटी, पीपुल्स च्वाइस क्रिएटिव यूथ अवॉर्ड - अमन अग्रवाल मारवाड़ी को दिया गया। गायकी में क्रमश: 1. श्रृष्टि काला 2. भावेश पांडेय 3. ध्रुव पांडेय रहे। डांस में क्रमश: 1. वैष्णवी राजपूत 2. विक्रम 3. प्रखर पांडेय रहे। डांस ग्रुप में एबीडी ग्रुप और मॉडलिंग में प्रखर पांडेय ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें