फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand UCC Bill Passed: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम पर बरसाए फूल, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, तस्वीरें

Wed, 07 Feb 2024 10:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand UCC Bill: उत्तराखंड ने आज इतिहास रच दिया। दो साल इंतजार के बाद आज विधानसभा में चर्चा के बाद समान नागरिक संहिता का बिल पास हो गया।
विज्ञापन
1 of 6
भाजपाईयों ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विधानसभा से निकलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की। साथ ही पटाखे भी फोड़े।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीएम धामी का प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सीएम ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया तथा सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

3 of 6
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि आज उत्तराखंड के लिए विशेष दिन है। मैं विधानसभा के सभी सदस्यों, जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उनके समर्थन से ही हम आज ये कानून बना पाए हैं। मैं पीएम मोदी का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। ये कानून समानता का है।

4 of 6
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
ये कानून हम किसी के खिलाफ नहीं लाए, बल्कि उन माताओं बहनों का आत्मबल बढ़ाएगा, जो किसी प्रथा, कुरीति की वजह से प्रताड़ित होती थीं। हमने 12 फरवरी 2022 को इसका संकल्प लिया था। इसे जनता के सामने रखा था।
विज्ञापन

5 of 6
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
सीएम धामी ने कहा कि करीब दो साल में आज सात फरवरी को हमने इसे सदन से पास करवाया। देश के अन्य राज्यों से भी हमारी अपेक्षा रहेगी कि वह इस दिशा में आगे बढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधानसभा के बाहर कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
वहीं, विधानसभा के बाहर भी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाए और धामी...धामी के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें