फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानइस में पहुंचा पारा, तस्वीरों में देखें बर्फ से ढकी उत्तराखंड की वादियां

Tue, 17 Jan 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
snowfall - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड की वादियों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिससे पूरे राज्य में कंपकंपाती ठंड का प्रकोप है वहीं चारधाम सहित चकराता और कुमाऊं के ऊंचाई वाले क्षेत्रों हुई बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे खिला दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 9
snowfall - फोटो : amar ujala
मौसम की बदली रंगत के बीच चकराता छावनी बाजार समेत आसपास की चोटियां एक बार फिर पूरी तरह बर्फ से लकदक हो गई हैं। तलहटी में बसे कई गांव भी बर्फ की आगोश में समा गए हैं। बर्फ से आच्छादित ऊंची चोटियां दूर से ही पर्यटकों को लुभा रही है। पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में है। चकराता छावनी बाजार में एक फीट तक बर्फबारी हुई है। सोमवार को चकराता का अधिकतम तापमान तीन और न्यूनतम -03 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

3 of 9
snowfall
ऊंची चोटियों पर सोमवार सुबह शुरू हुई बर्फबारी और बारिश पूरे दिन जारी रही। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे और अलाव का सहारा लिया। लोखंडी, कोटी कनासर, मुंडाली, खड़ंबा, देववन, देवती,चुरानी, बुधेर, देववंद, मोल्टा, चांगशील, खादरा, बोगीधार समेत ऊंची चोटियों ने बर्फ की चादर ओड़ ली है। इन ऊंची चोटियों पर चार से पांच फीट तक बर्फबारी हुई है। पछवादून क्षेत्र में भी दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी कम चहल-पहल देखी गई। विकासनगर का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री रिकार्ड किया गया।

4 of 9
snowfall
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, औली, गौरसों बुग्याल, लाल माटी, पनार बुग्याल, कांचुलाखर्क सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार देर रात से शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी दिनभर बर्फबारी जारी रही। निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे समूचा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में 17 व 18 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

5 of 9
snowfall
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में करीब डेढ़-डेढ़ फीट बर्फ जम गई है। हेमकुंड यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया में भी करीब एक फीट बर्फ जम गई है। बर्फबारी के चलते बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया है। औली में भी दिनभर बर्फबारी होती रही। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर कवांण बैंड से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। यहां बर्फ जम जाने से पर्यटकों के वाहन फंस रहे हैं, जिससे पर्यटकों को औली तक करीब दो किमी का सफर पैदल तय करना पड़ा। औली में दो फीट तक बर्फ जम गई है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला सोमवार शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

6 of 9
snowfall
उत्तरकाशी में मौसम का सितम जारी है। रविवार रात से जिले के ऊंचाई और निचले इलाकों में रिमझिम बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार को दिनभर निचले इलाकों में बारिश हुई जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाके एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गए हैं। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दर्जनों गांव बर्फबारी से कैद हो गए हैं। पैदल रास्ते बंद होने से ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है। मोरी ब्लाक के लिवाड़ी, फिताड़ी, ओसला सहित पर्यटक स्थल हरकीदून, चांगशील आदि स्थल बर्फ से लकदक हो गए हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में बर्फबारी लगातार जारी है। यमुनोत्री के खरसाली, बीफ, राड़ी, ठकराल, गीठ पट्टी के गांवों में बारिश व बर्फबारी से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं, जबकि गंगोत्री की ओर हर्षिल, झाला, सुक्खी, मुखबा, रैथल आदि गांवों में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

7 of 9
snowfall
इधर, तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में छह फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जबकि चोपता-दुगलबिट्टा में 4 से 6 फीट, मद्महेश्वर घाटी में तीन फीट, हरियाली डांडा, चंद्रनगर, जखोली के चिरबिटिया, लूठियाण, बधाणीताल क्षेत्र में भी दो से ढाई फीट तक बर्फ जम चुकी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। इधर, रुद्रप्रयाग में तड़के से रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। यहां अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

8 of 9
snowfall
केदारनाथ धाम में सोमवार को बर्फबारी का सिलसिला जारी रही। मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में पांच फीट से अधिक नई बर्फ जम गई है। तापमान भी लगातार माइनस में चल रहा है। केदारनाथ में रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही। यह पहला मौका है जबकि सर्दियों के सीजन में इस वर्ष इतने लंबे समय तक निरंतर बर्फबारी हुई है। मंदिर से लेकर रुद्रा प्वाइंट तक दो किमी क्षेत्र में पांच फीट नई बर्फ जम चुकी है।
 
विज्ञापन

9 of 9
snowfall
इसके अलावा मंदिर के दोनों तरफ की पहाड़ियों पर भी बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। पूरे केदारनाथ क्षेत्र में बर्फबारी के चलते घना कोहरा छाया हुआ है। क्षेत्र में शनिवार रात से अब तक तापमान माइनस में चल रहा है। सोमवार को दिनभर अधिकतम पारा माइनस 3 और न्यूनतम माइनस 7 रहा। इसके अलावा छोटी और बड़ी लिनचोली के साथ छानी कैंप, रामबाड़ा, भीमबली, जंगलचट्टी तक भी तीन से साढ़े चार फीट तक बर्फ पड़ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें