गर्मी से निजात पाने के लिए नकरौंदा स्थित एक नदी में बैठकर पानी के साथ अठखेनियां करते बच्चे और महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार की चेतावनी
प्रदेश के पर्वतीय जिलाें के कुछ इलाकों में आज (सोमवार) झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 रफ्तार की तेजी से झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।