फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2019: राजपथ पर दिखेगा देवीधुरा के 'पत्थर युद्ध' का अद्भुत नजारा, जानिए खास बातें

Thu, 30 Aug 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
devidhura
देवभूमि उत्तराखंड की मां बाराही धाम देवीधुरा की बगवाल अब गणतंत्र दिवस की झांकी में विशेष रूप से दिखाई देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर देवीधुरा की बगवाल को 2019 में होने वाले गणतंत्र दिवस की झांकी में शामिल करने का आवेदन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
trivendra singh rawat
देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में रक्षाबंधन के मौके पर होने वाली बग्वाल (पत्थर युद्ध)की झलक 2019 दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर सजने वाली झांकियों में देखने को मिल सकती है। इस झांकी के जरिये देश के साथ विदेश में भी पहाड़ की इस अद्भुत और अकल्पनीय परंपरा को पहचान मिलेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
devidhura
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में मां वाराही धाम में श्रावणी पूर्णिमा (रक्षाबंधन के दिन) को यहां के स्थानीय लोग चार दलों में विभाजित होकर पत्थरों से युद्घ करते हैं। इन चार दलों को खाम कहा जाता है, जिनमें क्रमशः चम्याल खाम, बालिक खाम, लमगडिया खाम, और गडहवाल होते हैं। ये चार दल दो समूहों में बंट जाते हैं और इसके बाद युद्ध होता है जिसमें पत्थरों को अस्त्र के रूप में उपयोग किया जाता है।

4 of 5
devidhura
जहां सबके लिये यह दिन रक्षाबंधन का दिन होता है वहीं देवीधुरा के लिये यह दिन पत्थर-युद्ध अर्थात 'बग्वाल का दिवस' होता है। इस पाषाण युद्ध है जिसको देखने देश के कोने-कोने से दर्शनार्थी आते हैं। इस पाषाण युद्ध में चार खानों के दो दल एक दूसरे के ऊपर पत्थर बरसाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
devidhura
सीएम के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि बग्वाल की पौराणिकता को देखते हुए वर्ष 2019 के गणंतत्र दिवस समारोह में बग्वाल की झांकी को भी शामिल करने का आवेदन किया गया है। इसका अंतिम चयन केंद्र सरकार के स्तर पर किया जाएगा। यदि इसे मंजूरी मिलती है तो अगले साल गणतंत्र की परेड के जरिए देश-विदेशों के लोग देवीधुरा की बग्वाल से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें