फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी भूस्खलन: इसी माह परिवार में आने वाला था नन्हा मेहमान, लेकिन काल में समा गईं 7 जिंदगी

Thu, 30 Aug 2018 04:46 PM IST
डा. मुकेश नैथानी, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
1 of 6
cloud burst - फोटो : amar ujala
29 अगस्त की सुबह उमा सिंह के परिजनों के लिए मनहूस साबित हुई। परिवार के सात सदस्य एक साथ काल के मुंह में समा गए।
 
विज्ञापन

2 of 6
land slide
इन दिनों उमा सिंह और उनकी पत्नी डबली देवी मवेशियों के साथ गांव से दूर महासरताल में अपनी छानी (गोशाल) में गए हुए हैं, जबकि परिवार के सदस्य गांव में ही थे। उमा सिंह के दो बेटे हुकम सिंह और राकेश मुंबई में होटल में नौकरी करते हैं, जिन्हें गांव के लोगों ने घटना के संबंध में सूचना दे दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
land slide
बड़ा बेटा मोर सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी और मजदूरी करता है। भूस्खलन में मोर सिंह का परिवार दब गया। केवल उनकी 11 वर्षीय बेटी बबली ही सकुशल बच सकी। मोर सिंह की पत्नी हंस देई का इसी माह प्रसव होना था। हंस देई की ननद शकुंतला यह बताते हुए फफक कर रो पड़ी और कुछ नहीं बोल पाई। हंस देई का मायका भिलंगना ब्लॉक के आर्स गांव में है। उसके दो बच्चों में आशीष की तो हादसे में मौत हो गई, जबकि बबली किसी तरह सुरक्षित बच गई। घटना की ग्वाह बबली फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके समझ में नहीं रहा है कि उसके साथ यह क्या हो रहा है।
 

4 of 6
land slide
कोट गांव में पहले भी बरपी आपदा 
भूकंप और भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील भिलंगना ब्लॉक के कोट गांव में दो बार पहले भी आपदा का कहर बरपा है। वर्ष 1991 में भूकंप से कोट गांव में एक मकान जमींदोज होने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी। वर्ष 2002 में भूस्खलन से इसी गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त होने से एक ही परिवार के दो सदस्यों को जान गंवानी पड़ी थी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
cloud burst
हेलीकॉप्टर ने नहीं भरी उड़ान 
कोट गांव में भूस्खलन होने से एक परिवार के सात सदस्यों की मौत की सूचना पाकर जिले के प्रभारी और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह को देहरादून से घनसाली आना था। जिला प्रशासन ने घनसाली और बूढ़ाकेदार इंटर कॉलेज में मंत्री का हेलीकॉप्टर उतारने की तैयारी पूरी कर ली थी, लेकिन देहरादून में बारिश के चलते मंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। बाद में विधायक शाह देहरादून से कार से घनसाली के लिए रवाना हो गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baby rani maurya
टिहरी हादसे पर जताया शोक
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने टिहरी गढ़वाल के ग्राम कोट में भू-स्खलन से हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें