फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: नैनीताल में ओलावृष्टि के साथ हुआ सीजन का पहला हिमपात, पर्यटकों की उमड़ी भीड़, तस्वीरें...

Fri, 05 Feb 2021 01:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 8
नैतीताल में ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कुमाऊं में मौसम का मिजाज गुरुवार शाम से ही बदल गया था। नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार देर रात बर्फबारी हुई। वहीं, नैनीताल शहर में शुक्रवार सुबह जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के साथ बर्फ की हल्की फुहारें भी पड़ीं। जानकारी के अनुसार, नैनीताल में ये सीजन का पहला हिमपात है। हालांकि अभी तेज बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक नैनीताल शहर में भी अच्छी बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 8
नैतीताल में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल के धानाचूली में देर रात जमकर बर्फबारी हुई तो वादियां बर्फ से सराबोर हो गईं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के बाद शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे। पर्यटकों ने नैनीताल में छाता लगाकर ओलावृष्टि का भी मजा लिया।
विज्ञापन

3 of 8
नैतीताल में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल शहर में इतनी ज्यादा ओलावृष्टि हुई कि नजारा बर्फबारी जैसा नजर आया। कुछ देर बाद ही बर्फ की हल्की फुहारें पड़नी शुरू हो गई। नैनीताल में बर्फ देख स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के भी चेहरे खिल गए।

4 of 8
नैतीताल के किलबरी में बर्फबारी का मजा लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बर्फबारी की खबर सुनकर बड़ी संख्या में पर्यटक किलबरी क्षेत्र पहुंचे और बर्फ का लुत्फ उठाया। रानीखेत के ऊंचाई वाले क्षेत्र चौबटिया में भी मौसम का पहला हिमपात हुआ। हालांकि बर्फ कम गिरी और जम नहीं पाई। 
विज्ञापन

5 of 8
नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद नजारा - फोटो : अमर उजाला
चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। गुरुवार देर रात के बाद सुबह ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक नजर आईं। नैनीताल में भी बर्फबरी की उम्मीद जताई जा रही थी, जो सुबह पूरी हो गई।
विज्ञापन

6 of 8
कुमाऊं में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, ओखलकांडा, रामगढ़, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी में हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। इधर, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में मुनस्यारी, पातलथौड़, बलांती, बेटुलीधार, कालामुनि में करीब एक इंच जबकि खलिया में दो इंच हिमपात हुआ। 
विज्ञापन

7 of 8
नैनीताल में ओलावृष्टि के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में ओलावृष्टि और हल्की बर्फबारी के बाद पंचाचूली, हंसलिंग, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार, सिदम खान की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढक गईं। बागेश्वर में भी गुरुवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। शाम को जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट में हल्की बारिश हुई। 
विज्ञापन

8 of 8
बागेश्वर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर जिले के ऊच्च हिमालयी क्षेत्र और शामा, गोगिना, लीती, कीमू, रातिरकेटी, बदियाकोट कुवांरी, किलपारा आदि जगहों पर भी बर्फ गिरी। यहां लगभग एक फुट तक बर्फ जमी हुई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 1800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में और ज्यादा हिमपात के आसार जताए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें