फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ उत्तराखंड का ये खूबसूरत हिल स्टेशन, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...

Tue, 05 Jan 2021 08:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला(उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 7
केदारकांठा में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद इस बार सर्दियों में उत्तरकाशी के केदारकांठा सांकरी क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंच रहे हैं। सांकरी में सारे होटल फुल होने के साथ ही यहां सांकरी से केदारकांठा तक बड़ी संख्या में टैंट लगाकर पर्यटक ठहरे हुए हैं। खूबसूरत तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
केदारकांठा में पर्यटकों के तंबू - फोटो : अमर उजाला
केदारकांठा और सांकरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी हुई है। पर्यटन कारोबारी भगत सिंह रावत ने बताया कि इस बार सर्दियों में बीते सालों के मुकाबले ज्यादा संख्या में पर्यटक क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। नए साल के जश्न के लिए सैकड़ों पर्यटक केदारकांठा पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 7
केदारकांठा में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
हिमालयन हाईकर्स के माध्यम से यहां क्रिसमस डे के बाद से ही पर्यटकों की आवाजाही जारी है। इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन ने नेशनल लेबल ट्रैकिंग प्रोग्राम के तहत केदारकांठा विंटर ट्रैक लांच किया। 

4 of 7
केदारकांठा में तिरंगा लहराते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान आदि स्थानों के युवाओं ने 12500 फीट की ऊंचाई पर केदारकांठा पहुंचकर यहां 95 फीट लंबा तिरंगा फहराया। क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
केदारकांठा सांकरी क्षेत्र में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उत्तरकाशी जिले में रिमझिम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई है। तापमान में गिरावट आने से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

6 of 7
केदारकांठा में रात के समय पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम बर्फ से पट गए हैं। फिलहाल जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत सभी सड़कों पर यातायात सुचारू है। लेकिन मंगलवार रात को भी बर्फबारी जारी रही तो बर्फ जमा होने से सड़कें अवरुद्ध होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बारिश बर्फबारी के कारण तापमान में जबर्दस्त गिरावट आ गई है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री समेत बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पारा अधिकतम 3 डिग्री तथा न्यूनतम माइनस 5 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों से बर्फबारी का लुत्फ उठाने पर्यटक हर्षिल और डोडीताल समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें