फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बर्फबारी: बदरीनाथ में जमी तीन इंच ताजी बर्फ, सतोपंथ में जवानों के टैंट सफेद चादर से ढके, तस्वीरें...

Wed, 07 Apr 2021 06:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार सुबह बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गईं। बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। धाम में तीन इंच तक ताजी बर्फ जमी हुई है। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड लौट आई है।  

वहीं, औली में भारतीय पर्वतारोहन स्कीईंग संस्थान के आईटीबीपी के जवान एक हप्ता पहले सतोपंथ ग्लेशियर में ट्रेनिंग करने गए थे, लेकिन सोमवार देर रात से भारी बर्फबारी के चलते हिमवीर दो हप्ते पहले ही वापस लौट आए। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड : अप्रैल में बर्फ की सफेद चादर से ढकीं वादियां आपको गर्मी में कराएगी सर्दी का अहसास, तस्वीरें...

जवानों का कहना है कि यहां तीन दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है जिसके चलते टैंट बर्फ से ढक गए हैं। इसके चलते जवानों को ट्रेनिंग को बीच मे ही छोड़कर लौटना पड़ा। यहां करीब तीन फुट से अधिक बर्फ जम चुकी है।

मौसम विभाग ने भी आज 3200 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है।  उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन

2 of 6
बर्फ से ढके आईटीबीपी के जवानों के टैंट - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार शाम से ही मौसम बदलने लग गया था। रात करीब नौ बजे बदरीनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई। कई क्षेत्रों में आधी रात को बारिश शुरू हुई और बुधवार सुबह रुक-रुककर होती रही। 
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नीती घाटी सहित अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने और निचले इलाकों में बारिश होने से जोशीमठ में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। वहीं गोपेश्वर, पीपलकोटी में बारिश हुई। 

4 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में भी झमाझम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, बारिश से जंगलों की आग बुझने पर वन विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि धाम में चंद घंटों के भीतर ही करीब आधा फुट बर्फ गिरी। यमुनोत्री धाम बर्फ से सराबोर हो गया है। गंगोत्री वैली में मुखबा और उसके आसपास के क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत भी मिली। तापमान में आई इस गिरावट से दोनों धामों और आसपास के क्षेत्रों में मौसम खुशगवार हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें