फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस छोड़ सिंगिग की दुनिया में रखा कदम, ये रॉकस्टार बना उत्तराखंड की पसंद

Tue, 28 Nov 2017 08:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, रेनू सकलानी
विज्ञापन
1 of 10
Shashwat J Pandit
जिस गढ़वाली संगीत से युवा दूर होता जा रहा, जिस बोली को बोलने में ‌हिचक रहा था, उस बोली को संगीत के जरिए नया नजरिया दिया इस युवक ने। जो आज हर जुबां पर है।
विज्ञापन

2 of 10
Shashwat Pandit
उत्तराखंड के देवप्रयाग निवासी शाश्वत पंडित आज गढ़वाल में सिंगिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। अपने सिंगिग स्टाइल से इस युवा ने न सिर्फ गढ़वाली गीतों को नयापना दिया बल्कि उन्हें आज की युवा पीढ़ी के टेस्ट के अनुसार पेश किया, जिसे यूथ बेहद पसंद कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
Shashwat J Pandit
अपनी सिंगिग ही नहीं बल्कि अपने गुड लुकिंग स्टाइल से लाखों दिलों में अपनी जगह बना लेने वाले शास्वत पंडित साइंस पढ़ने के बाद संगीत के दुनिया में कदम रखा। उन्होंने गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर से M.C बायोटेक किया है, लेकिन साइंस से पढ़ाई कर रहे शाश्वत ने इसमें अपना करियर बनाने के बजाय सिंगिग को चुना। वो भी केवल अपनी बोली भाषा को बचाने के लिए और उनका ये प्रयास रंग भी ला रहा है। युवाओं की जुबां पर उनके गढ़वाली मैसअप इस बात का प्रमाण है।

4 of 10
Shashwat J Pandit
युवा दिलों की धड़कन बने शाश्वत पंडित अपनी गढ़वाली भाषा को प्रमोट करने के लिए यू-ट्यूब पर how to Speak Garhwali से एक लेसन भी चलाते है। उनकी यह कोशिश लोगों को बेहद पसंद आई, जिसने उनकी फैन फॉलो‌इंग को भी बढ़ा दिया।
 
विज्ञापन

5 of 10
Shashwat J Pandit
शाश्वत ने 2012 में इंडियन आइडियल -6 के लिए भी ऑडिशन दिए थे, जिसमें उन्होंने टॉप 25 में अपनी जगह बनाई थी। अपने कल्चर को प्रमोट करने के लिए शाश्वत विदेशों में भी शो करते है।
विज्ञापन

6 of 10
Shashwat J Pandit
शाश्वत पंडित का कहना है कि उनके हिसाब से वह उत्तराखंड में सबसे बड़ी समस्या सझते है यहां के युवाओं का अपनी भाषा को लेकर शर्म महसूस करना है। यही कारण है कि वह आज की युवा पीढ़ी को देखते हुए उनके लिए उनके टेस्ट के अनुसार काम कर अपनी भाषा और संस्कृति को जिंदा रखना चाहते है।
विज्ञापन

7 of 10
Shashwat J Pandit
वह अभी तक उत्तराखंड के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण आदि के गीतों को अपग्रेड कर युवाओं के सामने ला चुके है। उनकी बड़ी
फैन फॉलो‌इंग उनके नए गानों का इंतजार कर रही है।

8 of 10
Shashwat J Pandit
' तिन चिट्ठी किलै नी भेजी' इसी गाने से शाश्वत पंडित युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन गए थे। और फिर एक के बाद एक उनके नए गढ़वाली सॉंग उन्हें युवाओं के दिलों तक पहुंचाते गए।

9 of 10
Shashwat J Pandit
उत्तराखंड के इस रॉकस्टार सिंगर का अरमान है कि टैलेंट से भरपूर यहां के युवा अपनी संस्कृति,सभ्यता के लिए आगे आए और सरकार इसमें उनका सहयोग करें।
विज्ञापन

10 of 10
Shashwat J Pandit
शाश्वत पंडित अभी देहरादून के एक स्कूल में बच्चों को सिंगिंग भी सिखाते है। इसके अलावा वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में गढ़वाली शो करते है। बहराल उनके फैंस उनके अगले सॉंग का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें