मानसून की दस्तक के साथ ही पूरे उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक नदियां एक बार फिर कहर बरपाएंगी।
विज्ञापन
उत्तराखंडः बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, तबाही का अलर्ट जारी
2 of 7
heavy rain in dehradun
- फोटो : अमरउजाला
मानसून को दस्तक दिए अभी एक सप्ताह का भी समय नहीं बीता है और तमाम नदियां खतरे का स्तर छूने तक पहुंच गई थी। आई बाढ़ से होने वाली भारी तबाही के मद्देनजर सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंडः बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, तबाही का अलर्ट जारी
3 of 7
flood rain in dehradun
- फोटो : अमरउजाला
केंद्रीय जल आयोग यानी सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों पर नजर डाले तो हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 291.75 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि खतरे का स्तर 293.00 मीटर है।
उत्तराखंडः बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, तबाही का अलर्ट जारी
4 of 7
बाढ
वहीं ऋषिकेश में गंगा का स्तर बृहस्पतिवार को 338.27 मीटर पर पहुंच गया, जबकि खतरे का स्तर 340.50 मीटर है। कुमाऊं के चंपावत में शारदा नदी का स्तर 218.80 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि नदी के खतरे का स्तर 221.70 मीटर है।
विज्ञापन
उत्तराखंडः बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, तबाही का अलर्ट जारी
हालांकि सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग के आला अफसरों के लिए राहत देने वाली बात यह है कि अभी राज्य में किसी भी नदी ने खतरे के स्तर को छुआ नहीं है। बावजूद जिस तेजी से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है उससे तो यही लगता है कि आने वाले दिनों में ये नदियां कहर बरपा सकती हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंडः बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, तबाही का अलर्ट जारी
6 of 7
rain and flood hit uttarakhand before monsoon
- फोटो : amar ujala
सचिव आपदा शैलेश बगौली का कहना है कि नदियों में आने वाली बाढ़ और उससे होने वाली तबाही को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका है।
उत्तराखंडः बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, तबाही का अलर्ट जारी
7 of 7
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बाढ़
- फोटो : amar ujala
सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने यहां बाढ़ से निपटने के सारे इंतजाम अभी से कर लें ताकि ऐनवक्त पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही नदियों के कछार में बसे लोगों को तत्काल अन्यत्र विस्थापित करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।