भ्रष्टाचार और ड्रग्स के खिलाफ देहरादून पुलिस द्वारा आयोजित मैराथन में बुजुर्ग, जवान और बच्चे पूरे जोश के साथ दौड़े।मैराथन में पुरुष वर्ग में शंकर भान थापा और महिला वर्ग में लखनऊ की मोनिका चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों विजेताओं को एक-एक लाख रुपए का चेक दिया गया।
विज्ञापन
2 of 10
uttarakhand police, marathon
21 किमी मैराथन पुलिस लाइन से शुरू होकर आराघर टी जंक्शन, ईसी रोड, सर्वे चौक, बेनी बाजार, यूकेलिप्टस चौक, दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू, केनाल रोड, श्री हनुमान जी बालाजी मंदिर तक जाएगी। वापस इसी मार्ग से होते पुलिस लाइन में संपन्न हुई।
विज्ञापन
3 of 10
marathon
देहरादून के पुलिस लाइन में पहली बार पुलिस की ओर से देहरादून मैराथन आ आयोजन किया गया। मैराथन से पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रतिभागियों को संबोधित किया।
4 of 10
marathon
21 किलो मीटर मैराथन में पुरुष वर्ग में शंकर मान थापा को गोल्ड मिला। इसके साथ ही एक लाख रूपये के चेक भी दिया गया। महिला वर्ग में लखनऊ की मोनिका चौधरी को गोल्ड और 1 लाख रूपये का चेक मिला।
विज्ञापन
5 of 10
marathon
21 किलो मीटर मैराथन में पुरुष वर्ग में बलिया के अनिल कुमार को सिल्वर और महिला वर्ग में पंजाब की अमनदीप कौर को सिल्वर मेडल मिला। पुरुष वर्ग में हरी सिंह को ब्रांज और महिला वर्ग में अर्पित को ब्रांज मेडल मिला।
विज्ञापन
6 of 10
marathon
सीएम रावत ने कहा कि यह मैराथन भ्रष्टाचार और और नशे की खिलाफ है। मैराथन में भारी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे। इस दौरान हरीश रावत की मौजदगी में मोदी-मोदी के नारे भी लगे।
विज्ञापन
7 of 10
marathon
वहीं सात किलोमीटर रेस में उत्तराखंड पुलिस के मुकेश रावत और महिला वर्ग में गाजियाबाद की नेहा को गोल्ड, पोंटा साहिब के पंकज और शामली की नेहा पंवार को सिल्वर, काशीपुर के रोहन और जयंती थपलियाल को ब्रांज मेडल मिला।
8 of 10
marathon
सात किलोमीटर जूनियर वर्ग रेस में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के सुभम राणा और खटीमा की पार्वती को गोल्ड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के पवन कुमार और खटीमा की प्रियंका की सिल्वर और इसी कॉलेज के अनूप कुमार और सुल्तान को ब्रांज मेडल मिला।
9 of 10
marathon
सात किलोमीटर 45 प्लस वर्ग में राज कुमार और महिला वर्ग में विजया चौधरी को गोल्ड, जितेंद्र गुप्ता और शशि बडोला को सिल्वर, मनोज कुमार और अल्का नंदा को ब्रांज मेडल मिला।
वहीं पुलिस विभाग की तमाम योजनाएं इस दौरान फेल नजर आए। अव्यवस्था के चलते मैराथन में कुछ बच्चे घायल हो गए।मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विजेताओं को पदक और चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने मनमोहक प्रस्तुति देकर प्रतिभागियों को जोश से भर दिया।