फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: छोटी सरकार बनाने को उमड़ी मतदाताओं की भीड़...युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह, तस्वीरें

Thu, 23 Jan 2025 12:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Nikay Chunav 2025 Voting: दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग भी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और  लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भारीदारी निभाई।
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड में मतदान का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में छोटी सरकार चुनने के लिए आज मतदान हो रहा है। प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा मतदाता आज पांच हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।  प्रदेश में कुल 1,516 मतसदान केंद्र और 3,394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 592 संवेदनशील और 412 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल शामिल हैं।  

मतदान को लेकर सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगने लगीं। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग भी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और  लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भारीदारी निभाई।

वहीं, मतदान केंद्रों पर 18 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। चुनाव को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश में 185 चेकिंग बैरियर स्थापित किए गए हैं। इनमें 117 बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

Dehradun: छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते समय 33 केवी लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर हुई मौत
विज्ञापन

2 of 7
102 साल के वोटर - फोटो : अमर उजाला
पिछले छह वर्षों के दौरान राज्य में नगर निगमों की संख्या 11 हो चुकी है। श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर निगमों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले वे नगर पालिकाएं थीं।  नगर पालिका किच्छा और नरेंद्रनगर इस चुनाव में शामिल नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
उत्तराखंड में मतदान का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि नवासी(89) नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 445 प्रत्याशी हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 4,888 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

4 of 7
उत्तराखंड में मतदान का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि इस बार खास तौर पर बैलेट पेपर के रंगों में बदलाव किया गया है। मेयर प्रत्याशियों का बैलेट नीले, पार्षद और नगर पालिका व नगर पंचायत में वार्ड सदस्यों के सफेद बैलेट पेपर रखे गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों के हरे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के बैलेट गुलाबी रंग के होंगे। सबसे नीचे नोटा यानी उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प भी मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
उत्तराखंड में मतदान का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
पिछले निकाय चुनावों की बात करें तो प्रदेश में लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ा है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत और बढ़ाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उत्तराखंड में मतदान का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
2008 में राज्य में 60 प्रतिशत, 2013 में 61 प्रतिशत और 2018 में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान 70 से 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें