जंगल की आग ने घर को चपेट में लिया
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार देर शाम को पोल गांव के पास लगी जंगल की आग से शहीद आशाराम स्मृति वन को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम नहीं लगाने पर रोष जताया है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व सभासद मुकेश टम्टा ने कहा कि वन विभाग आग की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिसके चलते जंगलों में आग की घटनाएं नहीं थम रही हैं।