हरिद्वार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शहर के श्रवणनाथ नगर के हिमालय डिपो वाली, गोधरा खड़ा, आरती होटल, हरमिलाप के सामने वाली गलियां, नरसिंह धाम के बराबर और भाटिया भवन के सामने पड़ने वाली गलियों में व मुख्य मार्ग पर लोगों ने होटलों, लॉज व धर्मशालाओं में जगह न होने के कारण यात्रियों के वाहनों को बाहर ही खड़ा करवा देते हैं। शनिवार को जब तीर्थनगरी में यात्रियों की संख्या बढ़ी तो इन होटल संचालकों ने वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा करवाना शुरू कर दिया।