राजधानी देहरादून और नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन स्थल गुलजार दिखे। कोरोना संकट का असर कम होने के साथ ही देहरादून चिड़ियाघर में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को 4000 पर्यटक पहुंचे। इनमें नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ जैसे दूसरे राज्यों के पर्यटक भी शामिल रहे।
हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे: योगनगरी में वीकेंड पर गर्मी के बीच जाम से हलकान हुए पर्यटक, एंबुलेंस भी फंसी, तस्वीरें...
पर्यटकों ने तेंदुआ, सांभर, हिरण, काकड़, चीतल जैसे वन्यजीवों के साथ दो दर्जन से अधिक देशी-विदेशी प्रजाति के पक्षियों को देखा। बच्चे सांप बाड़े में कोबरा, करैत, पाइथन रिटीकुलेटेड सांप, रॉक पाइथन, वॉइन स्नेक समेत दर्जनभर प्रजातियों के सांपों को देखकर रोमांचित हो उठे। बच्चों ने पार्क में लगे झूलों का भी लुत्फ उठाया। युवाओं ने जिपलाइन, कमांडो नेट और बर्मा ब्रिज जैसे साहसिक खेलों का आनंद लिया। चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि बारिश के चलते जिपलाइन, कमांडो नेट और बर्मा ब्रिज जैसे साहसिक खेलों को बंद कर दिया गया था।
मौज-मस्ती पड़ रही भारी: ऋषिकेश में बिना गहराई जाने गंगा में उतर रहे पर्यटक, आठ महीने में 18 लोग गंवा चुके जान
वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत की अगुवाई में चिड़ियाघर कर्मचारियों ने हर एक पर्यटक की थर्मल स्कैनिंग करने के साथ ही उनके मास्क की जांच की। इतना ही नहीं चिड़ियाघर में पर्यटकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया। चिड़ियाघर के कर्मचारी जगह-जगह तैनात किए गए हैं जो पर्यटकों को सोशल डिस्टेंसिंग की याद दिला रहे हैं।