फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : बारिश के बाद भी नहीं रुके सैलानियों के कदम, 45 पर्यटकों का पुलिस ने किया चालान

Fri, 18 Jun 2021 01:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना कर्फ्यू में धीरे-धीरे मिल रही छूट के बाद नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की आवाजाही नजर आने लगी है। हालांकि अभी रोपवे, चिड़ियाघर, केव गार्डन व बॉटनिकल गार्डन जैसे स्थान सैलानियों के लिए नहीं खुले हैं। गुरुवार को नैनीताल में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में कुछ देर के लिए बारिश थमी तो सैलानियों ने माल रोड में चहलकदमी करने के अलावा नौकायन किया। मल्लीताल फ्लैट्स में लगी दुकानों से खरीदारी भी की। वाहनों की भीड़ न होने के कारण अभी यहां जाम जैसी स्थितियां नहीं हैं। भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में इक्का दुक्का सैलानी ही नौकायन करते नजर आए। पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि यदि बाजार पूरे दिन खुलें तो सैलानियों की संख्या में इजाफा होने लगेगा। वहीं मसूरी मौसम का मिजाज बदलने से मौसम काफी खुशनुमा रहा। गुरुवार को हालांकि बारिश के चलते शहर में आए सैलानी सैर सपाटा नहीं कर पाए। शहर में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भी नैनीताल और मसूरी में बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

2 of 6
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आए सैलानी परमिंदर सिंह ने कहा कि मसूरी आकर काफी सुकून मिला है। बारिश से खुशनुमा मौसम का लुत्फ बढ़ गया है।
विज्ञापन

3 of 6
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
साथ ही हरियाणा की सैलानी प्रियंका सिंह ने कहा कि बारिश के बाद खुशगवार मौसम होने से मजा आ गया। वहीं कई सैलानी छाता लेकर हल्की बारिश में ही माल रोड पर घूमते नजर आए।

4 of 6
मसूरी में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मालरोड में कोविड कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के घूमने पर 45 सैलानियों का पुलिस ने चालान किया। साथ ही पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर 45 सैलानियों के साथ ही तीन दुकानदारों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। बताया कि पुलिस ने कई सैलानियों को मास्क भी वितरित किए।
विज्ञापन

5 of 6
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि चार दिन पहले मसूरी में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का मास्क नहीं पहनने पर दरोगा नीरज कठैत ने चालान काटा था। इसके बाद स्थानीय जनता ने दरोगा की खूब तारीफ की थी। लेकिन, विधायक ने दरोगा की गलती बताते हुए एक वीडियो जारी किया था। हालांकि, पुलिस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। मगर, एकाएक कठैत का कालसी ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसूरी में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, स्थानीय प्रशासन की टीम भी लगातार शहर में लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने और बिना मास्क के होटल या घर से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें