घाट बाजार में रैली
- फोटो : amar ujala
इस आंदोलन को लगातार ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा है। बंगाली, उस्तोली, सेंती और चाका मोठा गांव के ग्रामीणों ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र मांग पूरा करने की मांग उठाई। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट के डा. मनोज शाह ने बताया कि अनशनकारी दिनेश और महावीर के शरीर में कमजोरी आ गई है, लिहाजा उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिया जाना चाहिए।