आशीष / प्रो. इला साह
- फोटो : amar ujala
महिलाओं को जागरूक करने के लिए वह डॉक्यूमेंट्री का सहारा लेंगे। इस कार्य में सीएमओ ने भी मदद का भरोसा दिया है। आशीष ने बताया कि समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. इला साह के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म विषय पर लघु शोध के लिए उन्होंने दौलाघट स्थित गुरना गांव को चुना, जहां तथ्यात्मक अध्ययन के बाद इकट्ठा हुए आंकड़ों के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी महिलाएं मासिक धर्म के समय स्वच्छता को लेकर अंजान हैं।