फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के संजय बने बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के जीजू, पहाड़ी लिबास में बेहद सुंदर लग रही थी दुल्हन, तस्वीरें

Mon, 14 Dec 2020 03:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हेम कांडपाल, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की बहन कुमाऊं की बहू बन गई हैं। सिरोली के संजय के साथ के उन्होंने हैदराबाद में सात फेरे लिए। चौखुटियां से गए पंडित ने कुमाऊंनी रीतिरिवाज से उनका विवाह कराया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
संजय गूगल कंपनी में हैं, जबकि उनकी पत्नी इन्सी हैदराबाद में अपना निजी व्यवसाय संभालती हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम सिरोली निवासी खीमसिंह बिष्ट के बेटे संजय बिष्ट और ज्वाला गुट्टा की बहन इन्सी गुट्टा की पहली मुलाकात हैदराबाद में हुई और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।

 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
संजय के पिता खीमसिंह बिष्ट दिल्ली में व्यवसाय करते हैं, जबकि माता कौशल्या देवी गृहणी हैं। विवाह संपन्न कराने के लिए चौखुटिया के बौनीगाड़ निवासी आचार्य भानुप्रकाश जोशी हैदराबाद गए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आचार्य जोशी ने बताया कि दुल्हन पक्ष की सहमति पर पूरा विवाह कुमाऊंनी रीति रिवाज के साथ हुआ। दुल्हन ने बकायदा परंपरागत कुमाऊंनी रंगवाली पिछौड़ा पहना। दुल्हन पक्ष के तमाम मेहमान कुमाऊंनी रीति रिवाज से हुए विवाह कार्यक्रम को उत्सुकता से देखते रहे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें