बोरवेल से मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
बोरवेल से शव निकालने के लिए पुलिस रातभर जुटी रही। जेसीबी से मिट्टी हटाकर दस-दस फीट के पाइप काटे गए। इस दौरान पुलिस को कई बार अभियान बीच में रोकना भी पड़ा। करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी रही। रातभर कोतवाली प्रभारी राजेश साह, कलियर एसओ जगमोहन रमोला, एसएसआई प्रदीप कुमार और एसआई नरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर डटे रहे।