फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: लंदन और बेल्जियम में खेलकर घर लौटीं हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान, ढोल नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

Tue, 11 Jun 2024 07:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Uttarakhand News: ग्रामीणों ने फूलमाला, ढोल नगड़े के साथ बेटी मनीषा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जमकर आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
1 of 5
हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान - फोटो : अमर उजाला
लंदन और बेल्जियम में खेलकर लौटीं भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वह ओलंपिक में देश को पदक दिलाएंगी। इसके लिए जितना पसीना बहाना पड़े, बहाएंगे।

Kedarnath Dham:  यात्रा में बने कई कीर्तिमान...एक माह में रिकाॅर्ड 7.66 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

श्यामपुर गांव की रहने वाली मनीषा चौहान का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। वह भारतीय टीम के साथ एफआईएच परो लीग में खेलने के गई थीं। लीग में भारत, बेल्जियम, अर्जेंटीना, जर्मीनी और ग्रेट ब्रिटेन की टीम शामिल थी।
विज्ञापन

2 of 5
मनीषा का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के दो-दो मैच चारों टीम के साथ हुए। इसमें चार मैच लंदन और चार मैच बेल्जियम में भारतीय टीम की ओर से खेले गए। मनीषा चौहान ने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर की शुरूआत अर्जेटीना के साथ खेलकर की।

विज्ञापन

3 of 5
मनीषा का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, भारतीय टीम कोई भी मैच नहीं खेल सकी। मनीषा चौहान भी गोल दागने में सफल नहीं हो सकी, लेकिन टीम और मनीषा चौहान का प्रदर्शन अच्छा रहा। मंगलवार को घर पहुंची मनीषा चौहान ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

4 of 5
मनीषा का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने मनीषा का फूलमाला, ढोल, नगाड़ों से अपनी हॉकी खिलाड़ी का स्वागत किया। कहा कि मैं एक दिन गांव और देश का नाम रोशन जरूर करूंगी। देश के लिए मेडल लेकर आऊंगी। कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मैच खेलन पर मुझे बड़ा डर लगा, लेकिन मैंने सोचा कि मुझे बहुत मुश्किल से पहला मौका मिला है, इसलिए, मेहनत लग्न के साथ खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीषा का स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मनीष चौहान के पिता ज्ञान सिंह चौहान, माता वीणा देवी, भाई राहुल, कोच बलविंदर सिंह, ज्ञान सिंह, ममता देवी, पाल सिंह, कविता देवी, भगत सिंह, छाया देवी, पाल सिंह, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें