फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: बिल्डर के खंडहर भवन में बक्से के अंदर मिला मानव कंकाल, देखते ही मचा हड़कंप, तस्वीरें...

Tue, 08 Jun 2021 08:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
घर के अंदर मिला मानव कंकाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में ऋषिकेश के श्यामपुर चौकी अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप एक बिल्डर और टाइल्स व्यापारी के खंडहर भवन के गोदाम में मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बिल्डर के बेटे ने पुलिस को मानव कंकाल मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात, सीओ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देहरादून से बुलाई गई एफएसएल की टीम कंकाल की जांच में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें... ऋषिकेश: टाइल्स व्यापारी के पुश्तैनी घर में मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप

एसपीए देहात स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि श्यामपुर रेलवे फाटक के पास बिल्डर और टाइल्स व्यापारी गंगा राम आडवाणी का पुश्तैनी भवन है। बिल्डर कई वर्ष पहले इस मकान को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे।

बिल्डर का पुराने भवन में आना जाना कम होने के कारण यह भवन धीरे-धीरे खंडहर में परिवर्तित होना शुरू हो गया है। बिल्डर पुराने भवन को गोदाम के रूप में प्रयोग करता था। मंगलवार दोपहर को भवन के आसपास अचानक से भयंकर दुर्गंध उठने लगी।

आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना भवन स्वामी को दी। अनहोनी की आशंका के चलते बिल्डर और टाइल्स व्यापारी के बेटे आवेश अडवाणी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घर के अंदर मिला मानव कंकाल - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने खंडहर बने भवन का दरवाजा खोला और अंदर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने कमरे के अंदर रखे एक बक्से को जैसे ही खोला सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन

3 of 5
घर के अंदर मिला मानव कंकाल - फोटो : अमर उजाला
बक्से के अंदर सड़ी गली हालत में एक मानव कंकाल पड़ा था। पुलिस ने बताया कि कंकाल तीन चार महीने पुराना है। मानव कंकाल महिला का है या पुरुष का अभी इसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

4 of 5
घर के अंदर मिला मानव कंकाल - फोटो : अमर उजाला
देहरादून से आई एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है। उसके बाद मानव कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। फिलहाल पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर के अंदर मिला मानव कंकाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम में एसपी देहात स्वतंत्र कुमार, सीओ डीसी ढौंडियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी, थाना रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह रावत, थाना रानीपोखरी प्रभारी जितेंद्र चौहान, एसएसआई ओमकांत भूषण, श्यामपुर चौकी प्रभारी शांतिप्रसाद चमोली आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें