फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गन्ना पेराई सत्र का उद्धाटन करने पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र तो उनके वाहन के आगे लेट गए किसान, तस्वीरें

Mon, 22 Nov 2021 02:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला
विज्ञापन
1 of 5
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गन्ना पेराई सत्र का उद्धाटन करने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसान त्रिवेंद्र सिंह के वाहन के आगे लेट गए। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून जिले के डोईवाला में गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान किसान उनके वाहन के सामने लेट गए और धरना प्रदर्शन किया। उक्त किसान कई दिन से गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में  आज किसानों ने डोईवाला में धरना-प्रदर्शन किया। इसी दौरान यह बवाल हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने डोईवाला के मुख्य द्वार के समक्ष गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए थे। इसी दौरान सोमवार को सुबह 11:30 बजे गन्ना पेराई सत्र के कार्यक्रम के लिए पहुंचे गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। जिन्हें देखकर नए गन्ने मूल्यों को लेकर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध के कारण गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

2 of 5
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान काले झंडे भी दिखाए गए। किसानों पर नियंत्रण करने में पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। प्रदर्शन में मनोज नौटियाल, मोहित उनियाल, सुरेंद्र सिंह खालसा, उम्मीद बोरा, याकूब अली और दलजीत सिंह समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

3 of 5
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के दौरान त्रिवेंद्र सिंह काफिला बमुश्किल चीनी मिल के अंदर प्रवेश कर सका। इसके लिए पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।

4 of 5
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अभी कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डोईवाला में पदयात्रा कर सरकार से पेराई सत्र से पहले नया गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा लंगर हॉल से प्रारंभ हुई पदयात्रा नगर चौक, मिल रोड और मिल चौक आदि होते हुए निकली थी। पदयात्रा प्रारंभ होने से पहले कांग्रेस सेवा दल की ओर से ध्वजारोहण भी किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें